साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में महाशिवरात्रि पर फलाहार में परोसी गई फिश करी तो हुआ बवाल

डिजिटल डेस्क: साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में महाशिवरात्रि पर फलाहार में परोसी गई फिश करी तो हुआ बवाल। महाशिवरात्रि पर बीते बुधवार की रात पर दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में व्रत फलाहार करने के दौरान फिश करी परोसे जाने के आरोप में जमकर बवाल हुआ।

छात्रों के गुटों में भिड़ंत हो गई। इस बवाल में छात्राएं भी शामिल थीं। छात्राओं के साथ छात्रों के भी इस मारपीट में शामिल होने का सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामले में तूल पकड़ लिया।

पूरे मामले की शिकायत यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से की गई है और प्रकरण की जांच जारी है।

फलाहार के साथ परोसी गई फिश करी !

बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के मौके पर बीते बुधवार की रात यूनिवर्सिटी हॉस्टल में 110 छात्रों के व्रत रखने पर व्रती छात्र-छात्राओं ने पहले ही यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को मेस में व्रत और नॉन वेज खाना अलग-अलग रखने के लिए बता दिया था।

लेकिन डिनर टाइम में मेस की कोऑर्डिनेटर ने नॉन वेज और व्रत का खाना एक साथ रख दिया। फलाहार के साथ रखे गए नॉन वेज को हटाने को लेकर बहस छिड़ी जो देखते ही देखते बवाल में बदल गया।

छात्र-छात्राओं के दो गुट एक दूसरे से उलझ पड़े और जमकर झगड़ा हुआ एवं मारपीट भी हुई।

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बवाल का दृश्य
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बवाल का दृश्य

SFI से जुड़े छात्र-छात्राओं पर लग रहा मारपीट का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक,  साउथ एशियन विश्वविद्यालय (SAU) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रों ने व्रत रखा था। धार्मिक आस्था और परंपरा का सम्मान करते हुए, इन विद्यार्थियों ने पहले से ही मेस प्रशासन से इस विशेष दिन पर उनके लिए सात्विक भोजन की व्यवस्था करने की मांग की थी।

उसी क्रम में मेस प्रबंधक से छात्रों से इस बात पर चर्चा की तो लगभग 110 छात्रों ने अपनी व्रत होने की हामी भर दी कि उन्हें उपवास का भोजन यानि फलाहार चाहिए। व्रती छात्र-छात्राओं की इस मांग को मानते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो अलग-अलग मेस में से एक मेस में सात्विक भोजन की व्यवस्था की।

आरोप है कि फिर भी SFI (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) से जुड़े लोगों ने उसी मेस में नॉनवेज रखवा दिया, जहां व्रत का खाना रखवाया गया था। उसका व्रतधारी छात्र-छात्राओं ने विरोध किया तो उनकी बात को न केवल अनसुना किया गया, बल्कि उनके साथ जबरदस्ती की जाने लगी एवं फिर हाथापाई भी की गई।

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बवाल का दृश्य
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बवाल का दृश्य

मामले की जांच कर कार्रवाई करेगा यूनिवर्सिटी प्रशासन

इस बीच यूनिवर्सिटी में हुए इस बवाल पर SFI से जुड़े गुटवालों ने कहा कि दूसरे गुट की छात्राओं के सभी आरोप गलत हैं। SFI वालों ने कहा कि मेस में खाना रखने के लिए एक ही जगह है। इसलिए फिश करी भी बगल में ही रखी थी।

व्रत रखने वाले छात्र-छात्राएं उसे वहां से हटाने और फेंकने के लिए कह रहे थे और  SFI वालों ने केवल उसी फिश करी को फेंकने का विरोध-भर ही किया था।

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बवाल का दृश्य
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बवाल का दृश्य

आरोप है कि SFI से जुड़ी एक छात्रा ने फलाहार करने वालों के साथ पहले मारपीट की और फिश करी को भी उनके ऊपर फेंका। SFI गुट का कहना है कि जब व्रत वाले छात्रों ने उनसे फिश करी फेंकने को कहा तो उन्होंने इसका विरोध किया तो उनसे मारपीट की गई।

SFI  वालों का कहना कि फलाहार करने वालों की मांग पर इन्होंने अपने लिए परोसी गई फिश करी भी फेंकवा दी ताकि मामला शांत हो लेकिन विरोधी गुट वाले लड़ाई पर आमादा हो गए।

फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस संवेदनशील मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...

Jio Cross Border Payment: विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, Jio...

Jio Cross Border Payment: विदेशों में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए विदेशी भुगतान लेना अब आसान हो सकता है। जियो फाइनेंशियल...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...