सुनील सिंह का RJD में हुआ जोरदार स्वागत, कहा ‘एक व्यक्ति के अहंकार की वजह से….’

पटना: RJD सुप्रीमो लालू यादव के करीबी सुनील सिंह की विधान परिषद की सदस्यता रद्द किये जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट  ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सुनील सिंह की विधान परिषद की सदस्यता जल्द ही बहाल की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद एमएलसी सुनील सिंह आज RJD कार्यालय पहुंचे जहां उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान सुनील सिंह ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

सच से मैं एक सुई भी पीछे नहीं हटा

सुनील सिंह ने पार्टी के नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले सात महीने पहले लोकतंत्र के मंदिर में लोकतंत्र की गला रेत कर हत्या की गई थी। मैंने भ्रष्टाचार का मामला उठाने का कुसूर किया था और बस इसी बात पर मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। मैंने बेरोजगारों के साथ हो रही ज्यादती, किसानों की बात करता था और बस इसलिए मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई। मैं सच था और इस वजह से मैं एक सुई के बराबर भी पीछे नहीं हटा। मुझे RJD सुप्रीमो लालू यादव का पूरा साथ मिला और उन्होंने मुझे खुल कर कहा कि तुम्हे जो भी लड़ाई लड़नी लड़ो राजद के सारे सिपाही तुम्हारे साथ हैं।

RJD नेता सुनील सिंह बने रहेंगे MLC, जदयू ने कहा ‘सुप्रीम कोर्ट ने सजा कम की आरोपमुक्त नहीं…’

अहंकार की वजह से हुई थी मेरी सदस्यता रद्द

अब उच्चतम न्यायालय ने जो आदेश दिया है वह लोकतंत्र की हत्या को रोका है। यह सिर्फ एक व्यक्ति के अहंकार का परिणाम था कि मेरी सदस्यता रद्द की गई। सदन में उन्होंने महिलाओं के प्रति जिस भाषा का उपयोग किया था लेकिन उनके ऊपर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने दलित समाज से आने वाले एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया लेकिन उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई। मैंने किसानों की बात को रखता था, बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार की बात रखता था और इसी लिए मुझे अपने पद से हाथ धोना पड़ा था। मैं धन्यवाद देता हूं अपने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और नेताओं का जिन्होंने मेरा इस तरह से स्वागत किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Prayagraj की तर्ज पर बिहार में होगी गंगा नदी की सफाई, पटना और सिमरिया में…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Jharkhand SIR Voter List: Voter List में नाम नहीं है? झारखंड...

Jharkhand SIR Voter List, रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लोगों के लिए...

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...