Hazaribagh Voilence : इचाक में हुए दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद शांति समिति की बैठक, डीसी ने की ये अपील…

Hazaribagh Voilence : हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प को 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। बताते चले कि स्थिति धीर-धीरे सामान्य हो रही है। लोग अब अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने ईचाक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की।

j45r5 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : घर में ना मंदिर में, प्रेमी जोड़े ने सरेआम यहां रचा ली शादी कि… 

जिसमें दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। बैठक यह निर्णय लिया गया कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में जिला प्रशासन की मदद करे।

Hazaribagh Voilence : अफवाहों पर ध्यान ना दे, सौहार्द बनाने में मदद करें-डीसी

शिवरात्रि के दौरान भगवान का झंडा और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के 36 घंटे बाद स्थिति सामान्य हो रही है। ईचाक थाने में प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति, एसडीओ लोकेश बारंगे, सीडीपीओ अमित कुमार समेत अन्य पदाथिकारियों समेत समाज के प्रबुद्ध लोगों की शांति समिति की बैठक हुई।

Hazaribagh Voilence : डीसी ने की शांति बनाए रखने की अपील
Hazaribagh Voilence : डीसी ने की शांति बनाए रखने की अपील

ये भी पढ़ें- Jharkhand Budget Session-2025 : ये तो पहला ओवर है, आगे हर बॉल पर छक्के लगेंगे-विपक्ष पर गरजे सीएम हेमंत सोरेन… 

वही इस पूरे मामले में हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने भी आज मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हजारीबाग पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से कम कर रहा है सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है। अफवाहों पर भी ध्यान रखा जा रहा है तथा वह मीडिया हाउसों से एवं सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि अफवाह पर ध्यान ना दे और शांति सौहार्द बनाने में प्रशासन की मदद करें।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...