Ranchi: कोतवाली थाना का दारोगा घूस लेते गिरफ्तार, इतना ले रहा था रिश्वत

Ranchi: राजधानी रांची के कोतवाली थाना के दारोगा को घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि एसीबी ने दोरोगा ऋषिकांत को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह महिला थाने परिसर में रिश्वत ले रहा था। उनके खिलाफ शिकायत के बाद एसीबी ने उन्हें ट्रैप किया है।

Ranchi: घूस लेते दारोगा गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, दारोगा एक व्यक्ति को मोबाइल थाना से छुड़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। इसको लेकर पीड़ित ने दारोगा के खिलाफ लिखित शिकायत एसीबी में की थी। इसके बाद एसीबी ने मामले की जांच की, जिसमें दारोगा पर लगे आरोपों को सत्य पाया गया। इसके बाद एसीबी ने शिकायतकर्ता को अपने द्वारा दिए गए पैसे लेकर दारोगा के पास भेजा।

Ranchi: आगे की कार्रवाई जारी

इस बीच जैसे ही शिकायतकर्ता ने दारोगा को पांच हजार रुपये दिए, वैसे ही वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने दारोगा को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम अब आगे की जांच के लिए दारोगा से पूछताछ कर रही है। इसके बाद दारोगा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img