पटना : राजधानी पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) अवकाश कुमार द्वारा शनिवार की रात खाजेकलां एवं चौक थाना का औचक निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने जिसमें पुलिस पदाधिकारी, बल एवं संसाधनों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी पटना के नेतृत्व में गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर वाहनों की सघन जांच की गई।
मुजफ्फपुर जिला का टॉप-10 अपराधी रौशन कुमार गिरफ्तार
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा मुजफ्फपुर जिला का टॉप-10 अपराधी रौशन कुमार कुढ़नी जिला मुजफ्फरपुर धारा 109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट में सदर (वैशाली) थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधकर्मी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 29 अगस्त 2024 को कुढ़नी थाना अंतर्गत जमीन हाट में ग्रामीण बैंक के सीएसपी में लूट का प्रयास किया गया था। जिसमें इनके द्वारा भय फैलाने के उद्देश्य से की गई गोलीबारी में इनके साथी को ही गोली लग गई। अपराधी के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न थानों में लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है।
यह भी देखें :
50 हजार का इनामी टॉप-10 वांछित अपराधी कारू राजवंशी गिरफ्तार
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं नालंदा जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गया जिला का 50 हजार रुपए का इनामी टॉप-10 वांछित अपराधी कारू राजवंशी को राजगीर (नालंदा) थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी द्वारा आठ अगस्त 2020 को रामचन्द्र राजवंशी गेहुंनी थाना अतरी जिला गया की हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़े : बाल सुधार गृह से गायब हुई 2 नाबालिग लड़कियां
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट



















