Patna में सिविल सेवा अधिकारियों ने संगीत, नृत्य और नाट्य में दिखाया दम

Patna में छठे दिन भी ‘अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25’ में सजी सुरों और संगीत की महफिल। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन और संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध। देशभर से आए सिविल सेवा (Civil Services) अधिकारियों ने संगीत, नृत्य और नाट्य में दिखाया दम। कल होगा प्रतियोगिता का समापन समारोह।

पटना: बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में ‘अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25’ का आयोजन आज छठा दिन था। यह आयोजन राजधानी Patna के राजवंशी नगर स्थित उर्जा ऑडिटोरियम बिहार में किया जा रहा है। कल पुरस्कार वितरण समारोह के साथ यह प्रतियोगिता समाप्त हो जाएगी। समापन समारोह में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह तथा ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल भी उपस्थित रहेंगे। आज शेड्यूल के अनुसार कुल चार विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहली विधा जिसमें प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ‘हिंदुस्तानी क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल’ था। इसमें कुल दस प्रतिभागी थे। समय सीमा 10 मिनट निर्धारित थी। इसी समय सीमा के भीतर प्रतिभागियों को मंच पर अपनी प्रस्तुति सम्पन्न करनी थी।

राजधानी Patna में जल्द ही खत्म होगा जाम का झाम, नीतीश सरकार ने बना लिया मास्टरप्लान

दूसरी विधा जिसमें प्रतियोगिता हुई वह ‘हिंदुस्तानी लाइट क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल’ था। इसमें बारह प्रतिभागी थे। पिछली प्रतियोगिता की तरह ही इसमें भी समय सीमा निर्धारित थी जो कि पांच मिनट थी। इस विधा में भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति सुनने और देखने को मिली। तीसरी विधा जिसमें प्रतियोगिता हुई ‘हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकल’ थी। इसमें कुल ग्यारह प्रतिभागी थे जिन्होंने अपनी प्रस्तुति बारी-बारी से मंच पर प्रस्तुत किया। इसमें दस मिनट का समय निर्धारण था। इस विधा में भी कई बेहतरीन प्रस्तुतियां ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Patna में अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25 हुआ शुरू

चौथी और अंतिम विधा जिसमें प्रतियोगिता का आयोजन हुआ वह ‘हिंदुस्तानी लाइट क्लासिकल वोकल’ था। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों के कुल सोलह अधिकारियों ने हिस्सेदारी ली। इसकी प्रस्तुति के लिए प्रत्येक प्रतिभागी हेतु 5 मिनट का समय निर्धारित था। अलग-अलग राज्यों से आए सिविल सेवा (Civil Services) के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर आयोजकों तथा बिहार राज्य की काफी तारीफ की। कल समापन समारोह के साथ ही वे इन यादों को सहेज कर अपने-अपने राज्यों में ले जाएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   विविध सांस्कृतिक रंगों से सजा Patna, संगीत और नृत्य के मंच पर बिहार बना देश की संस्कृति का संगम
Saffrn

Trending News

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img