Advertisment

Banka में भारी मात्र में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बांका: होली का पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है बिहार में शराब की तस्करी बढती जा रही है। शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एक तरफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ शराब तस्कर भी एक से एक हथकंडे अपना कर शराब की तस्करी कर रहे हैं। एक बार फिर Banka पुलिस ने एक वाहन से करीब 530 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान घोंघा थाना क्षेत्र के आमपुर निवासी धर्मेंद्र मंडल का पुत्र रवि कुमार और फेकन मंडल का पुत्र योगेश के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें – Patna में सिविल सेवा अधिकारियों ने संगीत, नृत्य और नाट्य में दिखाया दम

मामले में Banka के पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि झारखंड की तरफ से शराब की एक बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एक पिकअप को रोक कर जब जांच की गई तो उसमें सब्जी का खाली कैरट लदा हुआ था। जांच के दौरान उसके नीचे भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में शराबबंदी से पुरूष और महिलायें दोनों खुश, सीएम नीतीश ने कहा…

Banka से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...