खून के रिश्ते पर भारी पेट्रोल की कीमत, बड़े भाई ने छोटे के सीने में घोंपा चाकू

Sarhasaसदर थाना क्षेत्र का शिवपुरी मोहल्ले में सगे भाई ने छोटे भाई को चाकू घोंप मौत के घाट उतार दिया.बताया जा रहा है कि बड़ा भाई रोहन कुमार का अपने छोटे भाई प्रियांशु कुमार के साथ मोटरसाइकिल में तेल लेने को लेकर विवाद हुआ था. बस इसी पेट्रोल पर दोनों भाइयों के बीच विवाद इस कदर गहराया कि खून के रिश्ते पर पेट्रोल की कीमत भारी पड़ गया. बस इतनी छोटी सी बात पर बड़े भाई ने कीचन में रखे चाकू से छोटे भाई के सीने में चाकू घोंप-घोंप कर हत्या कर दी.

sarhrsa 2 22Scope News

घायल युवक को आनन-फानन में लिए सदर अस्पताल लाया, बाद में मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कर करवाया गया. जहां उसकी कुछ ही घंटों बाद छोटे भाई की मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मात्र लीटर दो लीटर पेट्रोल के सवाल पर एक सगे भाई द्वारा दूसरे भाई की हत्या से इलाके में सनसनी है. लोग बाग भी आश्चर्जचकित है कि आखिर पेट्रोल इतना अहम कैसे हो गया कि एक भाई की हत्या पर उतर जाए.

रिपोर्ट- राजीब झा

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...