Best GPS in Jharkhand
Advertisment

Army में कांस्टेबल पद पर कार्यरत विवेक हुए शहीद, गांव पहुंचते हीं उमड़ पड़ा हुजूम

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी भवानंदपुर निवासी सहदेव सिंह उर्फ साहो सिंह के पुत्र आर्मी में कांस्टेबल पद पर विवेक कुमार कार्यरत थे, वे शहीद हो गए। वहीं शहीद विवेक कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। परिजनों के चीत्कार से उपस्थित लोगों की आंखें नाम हो गई। वहीं विवेक कुमार शहीद होने से संपूर्ण गांव में मातम छा गया है।

इंडियन आर्मी में कांस्टेबल के पद पर पश्चिम बंगाल में तैनात था विवेक कुमार 

आपको बता दें कि शहीद विवेक कुमार इंडियन आर्मी में कांस्टेबल के पद पर पश्चिम बंगाल में तैनात था। एक सप्ताह पूर्व पानी गर्म करने के दौरान गैस से आग लग गई। जिसमें कांस्टेबल विवेक कुमार बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें आर्मी अस्पताल कोलकाता में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही शनिवार को उनका निधन अस्पताल में ही हो गया।

निधन की खबर रामदीरी गांव एवं विवेक के ससुराल नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव पहुंचते ही दोनों गांव में शोक का लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विवेक कुमार की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व नयागांव निवासी गोपाल सिंह की पुत्री से हुआ था। विवेक को एक पुत्र और एक पुत्री भी है। विवेक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे एवं माता-पिता छोड़ गए।

यह भी देखें :

विवेक होनहार लड़का था, गांव में पसरा मातम

इस दौरान लोगों ने बताया है कि विवेक कुमार होनहार लड़का था और वह आर्मी में पदस्थापित था और उनके जाने के बाद इस गांव में सन्नाटा छा गया है। वहीं सोमवार की सुबह शहीद विवेक कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंच गया। शाहिद विवेक कुमार का प्रतिक शरीर गांव पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग देखने के लिए पहुंच गए और सभी लोगों की आंखें नम हो गई। वहीं शहिद विवेक कुमार का पार्थिक शरीर पहुंचने के बाद भारत माता की जय के नारे से पूरा गांव गूंज उठा। वहीं इसके बाद प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर से अंतिम विदाई दी गई।

यह भी पढ़े : बेगूसराय पुलिस का इकबाल हो चुका है खत्म, हथियार के बल पर ग्रामीणों को धमका रहा युवक…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...