गया : ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में एक बार फिर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। यह पासिंग और परेड 26वीं पासिंग और परेड होगा। जिसमें 170 अफसर कैडेट्स पास आउट होंगे। सबसे बड़ी बात है कि इसमें पहली बार 20 युवतियां भी सैन्य अधिकारी बनेंगे। आठ मार्च को पासिंग और परेड का आयोजन किया जाएगा।
OTA में आयोजन किया गया कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी
वहीं आज गया ओटीए में कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर ओटीए गया के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति दहिया (सेवा मेडल,विशिष्ट सेवा मेडल) ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया। इसमें स्पोर्ट्स, ड्रिल, फिजिकल ट्रेनिंग, सर्विस सब्जेक्ट्स, वेपन ट्रेनिंग और अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाली कंपनियों को भी ट्रॉफी दी गई। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया ने पास आउट होने वाले अफसरो की हौसला अफजाई की और जीवन में कठिन चुनौतियों पर विजय पाने का भी टिप्स दिया।
यह भी देखें :
8 मार्च को 26वीं पासिंग आउट परेड का किया जाएगा आयोजन
आपको बता दें कि आगामी आठ मार्च को 26वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 170 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट होंगे। वहीं उनके पूर्व एक दिन पहले मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें जांबाज जवानों के द्वारा एक से बढ़कर हैरतअंगेज करतब को दिखाएंगे। जिसमें जिमनास्टिक, घुड़सवारी, स्काई ड्राइविंग, एरियल स्टैंड आर्मी, डॉग शो और पहली बार रोबोटिक मुयूल डिस्प्ले जैसी हाई एनर्जी एक्टिविटीज शामिल है।
यह भी पढ़े : विद्यालय एक, शिक्षक दो और छात्र चार, खर्च हर माह एक लाख के करीब, यह अजीबोगरीब स्कूल…
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















