Hazaribagh: बरकट्ठा में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक छात्र की मौत, एक गंभीर घायल

Hazaribagh: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो पंचायत के ढोढ़ीया पुल के नजदीक एक ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर से एक मैट्रिक के परीक्षार्थी की घटनास्थल पर मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Hazaribagh: हादसे में छात्र की मौत

बताया जा रहा है कि घटना में चुगलामो निवासी रोहित कुमार, पिता-अर्जुन महतो की मौत हो गई, जबकि राहुल कुमार, पिता मंटू महतो घायल है। दोनों का घर ग्राम चुगलामो, पोस्ट चुगलामो, थाना बरकट्ठा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके वारदात पर पहुंचे बरही डीएसपी अजित कुमार विमल, इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी, थाना प्रभारी राजेश कुमार भोगता व जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी के द्वारा परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बरकट्ठा से पीयूष पाण्डेय की रिपोर्ट

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...