स्कूल वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

हाजीपुर : वैशाली जिले के लालगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक स्कूल वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब एवं वाहन को जब्त कर ली है। वाहन चालक एवं एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर ली है। वहीं लालगंज पुलिस वाहन स्वामी की पता लगाने में जुटी हुई है। हालांकि शराब लोड वाहन पर लिखे गए स्कूल से भी वाहन की सत्यापन की जा रही है।

पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घेराबंदी कर की गई कार्रवाई

बताया गया कि उक्त बोलोरो वाहन जो लालगंज से वैशाली की तरफ जा रही थी। तभी पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की उक्त वाहन में शराब लोड है। जिसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस सह लालगंज थाना अध्यक्ष शैलजा के नेतृत्व में लालगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ ली गई। वहीं बताया गया कि सारे 7.50 एमएल के रॉयल स्टैग ब्रांड का सेल फॉर उत्तर प्रदेश लिखा हुआ 115 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। शराब माफियाओं के खिलाफ होली से पहले लालगंज पुलिस की यह कार्रवाई शराब माफिया में खलबली मचा दी है।

यह भी पढ़े : Banka में भारी मात्र में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें :

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Teacher Verification: 27 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी...

 बिहार में 27 हजार शिक्षकों के CTET, BEd, दिव्यांग, जाति, निवास और विषयवार प्रमाण पत्रों की जांच होगी। फर्जी मिलने पर बर्खास्तगी, FIR और...

CBSE Sample Paper 2026-27: 10वीं और 12वीं के 138 सैंपल पेपर...

 CBSE ने 2026-27 सत्र की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए विषयवार Sample Question Paper और Marking Scheme जारी की है। जानें पूरी...

Ranchi Mutation Scam: नामकुम अंचल से फाइल गायब करने का आरोप,...

 नामकुम अंचल के म्यूटेशन मामले में गिरफ्तार पूर्व CI मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार ने दस्तावेज गायब होने का आरोप कर्मचारी महली...