Dhanbad: विवाद में बच्ची को भुजाली से मारकर किया गंभीर घायल, रांची रेफर

Dhanbad: पुराने विवाद में एक बच्ची के सिर पर भुजाली से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। SNMMCH में बच्ची का प्राथमिक उपचार हुआ, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। घायल पल्ल्वी की ऐसी हालत करने वाला आरोपी समशेर फिलहाल फरार है।

बच्ची जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंगला की रहने वाली है। पल्ल्वी के परिजन के अनुसार, मारपीट की यह घटना पुराना विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पल्ल्वी की मां पर समशेर बुरी नजर डालता था। अक्सर समशेर पल्ल्वी के घर आकर उसकी मां को परेशान करता था। उसकी इज्जत लूटने का भी प्रयास कर चूका है।

Dhanbad: भुजाली से मारकर बच्ची को किया घायल

घटना की रात समशेर उसकी मां के साथ झगड़ा कर रहा था, तभी बीच बचाव करने आई। इस पर पल्ल्वी पर समशेर ने भुजाली चला दिया। इस घटना में पल्ल्वी के सिर पर गंभीर चोट लगी। चिकित्सकों ने बताया है कि चोट काफ़ी ज्यादा गंभीर है। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...