Advertisment

साइबर ठगी से परेशान गुमला के किसान ने की आत्महत्या

गुमला: जिले के डूमरडीह गांव में एक किसान मोरहा उरांव (45) ने साइबर ठगी का शिकार होने के बाद मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से झूलता मिला। परिजनों के अनुसार, मोरहा ने धान बेचकर बैंक खाते में 68 हजार रुपये जमा किए थे, जिन्हें साइबर ठगों ने निकाल लिया। आर्थिक नुकसान और मानसिक आघात से आहत होकर किसान ने अपनी जान दे दी।

पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था— “ठगी का शिकार… भाई जगना, प्यारी झिमी क्षमा करना। मोबाइल से मैसेज देखना और समझ जाना।”

मोरहा के बड़े भाई जगना टाना भगत ने बताया कि मोरहा ने टाइसेरा राइस मिल में धान बेचा था और उसे शुक्रवार को 68 हजार रुपये मिले थे। वह सोमवार को पैसे निकालने वाला था, लेकिन एक शादी समारोह के कारण नहीं जा सका। इसी बीच, साइबर ठगों ने उसके खाते से पूरी राशि निकाल ली।

मोरहा की पत्नी झिमी उरांव के साथ उसकी कोई संतान नहीं थी। वह अपने साले की बेटी को गोद लेकर उसकी पढ़ाई का खर्च उठा रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: 300 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में!...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के...

SKIMS India Launch: दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे SKIMS के पहले...

SKIMS India Launch: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड SKIMS अब भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। ब्रांड ने भारत में विस्तार के लिए...