प्रयागराज से वृंदावन के रास्ते हाईवे पर हुए हादसे में कोलकाता के 20 यात्री घायल

लखनऊ : प्रयागराज से वृंदावन के रास्ते हाईवे पर हुए हादसे में कोलकाता के 20 यात्री घायल। यूपी में बुधवार तड़के करीब 5.30 एक बड़े सड़क हादसे की सूचना है। हादसा फिरोजाबाद जिले में हुआ है।

इसमें महाकुंभ संगम स्नान के बाद प्रयागराज तीर्थस्थल से वृंदावन धाम को जा रहे कोलकाता निवासी श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना सामने आई है। घायल यात्रियों की संख्या 20 बताई जा रही है।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के निवासी श्रद्धालुओं की टोली 10 दिवसीय तीर्थाटन पर स्लीपर से निकली है।

वे पहले प्रयागराज पहुंचे थे। फिर  प्रयागराज से वृंदावन जाने के दौरान कोलकाता के श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस बुधवार सुबह मक्खनपुर में हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई।

हादसे की वजह बस ड्राइवर को अचानक आई झपकी बताई गई है।

हादसे की सांकेतिक फोटो
हादसे की सांकेतिक फोटो

शिकोहाबाद में भर्ती कराए गए हैं सभी घायल श्रद्धालु

राज्य पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, हादसा फिरोजाबाद में बुधवार की सुबह 5.30 बजे मक्खनपुर में पायनियर पुल के पास हुआ। पायनियर पुल के पास सुबह 5.30 बजे चालक को नींद आने से हादसा हो गया।

हादसे की सांकेतिक फोटो
हादसे की सांकेतिक फोटो

पुलिस ने सभी घायलों को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 20 श्रद्धालु घायल हो गए।

इनमें से एक की हालत गंभीर है। स्लीपर बस में सवार कोलकाता के श्रद्धालु बीते मंगलवार को संगम में स्नान करने के बाद रात में वृंदावन जाने के लिए निकले थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img