महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़खानी का आरोप, अस्पताल परिसर में आरोपी की पिटाई का Video वायरल

मोतिहारी : मोतिहारी के पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला सुरक्षा गार्ड के साथ कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में एम्बुलेंस सहायक के पद पर तैनात शुभम कुमार लगातार महिला गार्ड पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था।

महिला गार्ड अपनी ड्यूटी कर रही थी, एंबुलेंस सहायक द्वारा बार-बार फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, महिला गार्ड अपनी ड्यूटी कर रही थी, इसी दौरान एंबुलेंस सहायक द्वारा बार-बार फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। परेशान होकर महिला गार्ड ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद गुस्साई महिला गार्ड ने अस्पताल परिसर में ही आरोपी युवक की लात-घूंसों और चप्पल से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Mahila Gaurd 1 1 22Scope News

Video में महिला गार्ड युवक की पिटाई करती नजर आ रही है

वीडियो में महिला गार्ड युवक की पिटाई करती नजर आ रही है, जबकि आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से बयान का इंतजार है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Mahila Gaurd 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी पिकअप, चालक की मौत, 2 गंभीर घायल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...