तेजस्वी का CM नीतीश पर निशाना, ताड़ी को शराबबंदी से बाहर करने की कही बात

पटना : नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आज यानी थोड़ी देर पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ों और गरीबों के हितों को देखते हुए हमारी सरकार जैसे ही सरकार में आती है। वैसे ही 2016 में बने अधिनियम से ताड़ी को मुक्त किया जाएगा।‌

बिहार में 100 फीसदी डोमिसाइल नीति लागू करेंगे – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि पूरे बिहार में किसानों और नौजवानों से संवादों हुआ है। बिहार में 100 फीसदी डोमिसाइल नीति लागू करेंगे। फार्म भरने का शुल्क छात्रों का माफ किया जाएगा। परीक्षा देने के लिए आने जाने का किराया दिया जाएगा। माई बहन योजना के साथ गैस सिलिंडर 500 रुपए करेंगे। पासी समाज कह रहा है कि निरा योजना पूरी तरह फ्लॉप है।

यह भी देखें :

तेजस्वी ने पासी समाज के लिए कर दी बड़ी घोषणा

तेजस्वी यादव का पासी समाज के लिए बड़ी घोषणा की है। ताड़ी को लेकर पुराना कानून लागू करेंगे। 2016 में बना कानून खत्म करेंगे। लालू प्रसाद ने ताड़ी पर टैक्स खत्म किया था। हाईकोर्ट ने शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया था।शराबबंदी पुलिस के लिए हथकंडा बन गया है। तस्करों के साथ पुलिस मिली हुई है। शराबबंदी बिहार में फेल ही चुकी है।हम चाहते है बिहार नशामुक्त समाज बने पर बिहार में कुछ और चल रहा है। आठ सालों में 12 लाख 79 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया। हर महीने औसतन 12 हजार गिरफ्तारी होती है। सभी पासी समाज कह रहा है कि निरा योजना यूरी तरह फ्लॉप है। पासी समाज दो प्रतिशत संख्या में है जो खराब स्थिति में है। पासी समाज आर्थिक और सामाजिक तौर पर प्रताड़ना झेल रहे हैं। पुलिस थाने में ले जाकर पिटाई करती है।

यह भी पढ़े : सांसद सुधाकर का सरकार पर हमला, कहा- Bihar के बजट में लूट

महीप राज की रिपोर्ट

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...