Train में बनाते थे यात्रियों को निशाना, रेल पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 8 सदस्यों को दबोचा

Train

पटना: राजधानी पटना में रेल पुलिस ने बाद कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने 7 किलो गांजा, पेचकस, बैग कटर समेत कई अन्य चीजें बरामद की है। गिरफ्तार चोरों की पहचान रोहित कुमार, बलजीत, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, लाखन, विजय कुमार और दीपू पांडेय के रूप में की गई है। सभी चोर बिहार, हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – PK के कहने पर सीएम बने थे नीतीश कुमार, तेजस्वी ने कहा ‘हमने ही दिया था आईडिया’

मामले में रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि सभी लोग अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं और Train में चोरी करते हैं। इन लोगों का पुराना आपराधिक इतिहास है। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे लोग ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों के सामानों पर हाथ साफ कर होटल में जाकर इकठ्ठा करते थे। एक Train में चोरी करने के बाद वे दूसरे जिले में चले जाते थे। एसपी ने बताया कि इन लोगों की एक्टिविटी शादी के समय में बढ़ जाती थी और अक्सर शादी में शामिल होने जाने वाले यात्रियों को अधिक निशाना बनाते थे। फ़िलहाल पुलिस सभी चोरों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को दी नियुक्ति पत्र, कहा- आप सब खुश रहें, मुस्कुराते रहें…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...