अपराध नियंत्रण के लिए प्रशासन को एनकाउंटर, बुलडोजर और संपत्ति जप्त करने की खुली छूट, डिप्टी सीएम ने कहा…

177
अपराध
अपराध नियंत्रण के लिए प्रशासन को एनकाउंटर, बुलडोजर और संपत्ति जप्त करने की खुली छूट, डिप्टी सीएम ने कहा...
Advertisment

बिहार में नियमानुकूल प्रशासन को खुली छूट, एनकाउंटर, बुलडोजर और संपत्ति जप्त करने तक की होगी कार्रवाई। अपराधियों पर नकेल, पीड़ितों को मिलेगा न्याय, बिहार में होगा सुशासन का राज। बिहार को अपराधमुक्त बनाना हमारा एकमात्र उद्देश्य। संगीन अपराधों में लिप्त अपराधियों की संपत्ति होगी जप्त : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में अपराध को जड़ से समाप्त करने और सुशासन को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज अपराध नियंत्रण के लिए सरकार की दृढ़ नीति और कठोर कदम उठाने की बात की है। बिहार में अपराधी घटनाओं को लेकर उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को नियमानुसार पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की है।

Advertisment

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि अपराधियों से निपटने के लिए प्रशासन को एनकाउंटर, बुलडोजर कार्रवाई, या उनकी संपत्ति जब्त करने जैसे सभी आवश्यक कदम उठाने की खुली छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का कोई स्थान नहीं है। जो लोग कानून को तोड़ेंगे उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश है कि अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें – बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर

उपमुख्यमंत्री ने वर्ष 2005 से 2010 के बीच नीतीश कुमार सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान बिहार में अपराध और जंगलराज को समाप्त करने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाइयाँ की गईं थी, जिनमें एनकाउंटर भी शामिल थे। इस अवधि में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया और सुशासन की नींव रखी गई। विजय सिन्हा ने कहा कि हमने पहले भी अपराध को कुचला है और अब भी इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।

उपमुख्यमंत्री ने आगे घोषणा की कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि नई नीति की रूपरेखा तैयार करने की जरुरत है। अब यदि कोई हत्या का अपराध करता है, तो न केवल उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी, बल्कि उसके परिवार को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। साथ ही पीड़ित परिवार को बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के उचित मुआवजा देने के प्रावधान पर विचार करने की जरुरत है।

यह भी पढ़ें – अवकाश कुमार हटाये गए पटना SSP के पद से, कई पुलिस अधिकारी हुए इधर से उधर

विजय सिन्हा ने जोर देकर कहा कि हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही, पीड़ित परिवारों को न्याय और आर्थिक सहायता सामाजिक सौहार्द और सुशासन स्थापित करने की जरुरत है। बिहार सरकार का यह कदम न केवल अपराधियों में भय पैदा करने के लिए है, बल्कि आम जनता को यह विश्वास दिलाने के लिए भी है कि राज्य में कानून का राज स्थापित है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य बिहार को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाना है। पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को दंड हमारी प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जंगलराज स्थापित करने की मानसिकता को कभी सफल नहीं होने देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  साइबर अपराधियों ने मोतिहारी एसपी को भी नहीं बख्शा, किया ऐसा कि…

Advertisement