Advertisment

Patna में 2 जगहों पर पुलिस के साथ मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, 2 घायल, SSP ने कहा- जरूरी था

पटना : राजधानी पटना जिले के खुसरुपुर और दानापुर थाना क्षेत्रों में पुलिस के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो अभियुक्त घायल हुए हैं। दोनों घटनाओं में अभियुक्तों ने पुलिस कस्टडी से भागने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घायल अभियुक्तों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) अवकाश कुमार ने कहा कि पटना पुलिस ने मुठभेड़ शुरु कर दी है। बहुत जरुरी था, ये ही उपाय बचा है। अभी पैर में गोली लगी है। 24 घंटे में दो मुठभेड़ हुई है।

Goal 5 22Scope News

खुसरुपुर में मुठभेड़

खुसरुपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट सहित डेढ़ दर्जन मामलों में वांछित अभियुक्त अंगेश कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। अंगेश के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूटे गए सामान और घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए उसे संभावित स्थानों पर ले जाया गया। इस दौरान अंगेश ने छिपाए गए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया।

दानापुर में आत्मसमर्पण के बाद फायरिंग

दानापुर थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में अभियुक्त ने पुलिस दबिश के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था। हथियार बरामदगी के लिए उसे संभावित स्थानों पर ले जाया गया, जहां उसने घटना में प्रयुक्त हथियार से पुलिस पर दो से तीन राउंड फायरिंग की और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, और उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फोरेंसिक साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

यह भी देखें :

पटना SSP ने कहा- जरूरी था, ये ही उपाय बचा है

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने दोनों मुठभेड़ों की पुष्टि करते हुए बताया कि खुसरुपुर के अभियुक्त अंगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। दानापुर के अभियुक्त की भी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। दोनों का इलाज जारी है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : दबोचा गया 50 हजार का इनामी अपराधी विकास कुमार

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...