थानाध्यक्ष की जांच में पाया गया फर्जी, 3 गिरफ्तार, XUV वाहन जब्त

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया थाने के थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी के सरकारी मोबाइल पर रविवार की शाम कॉल आया। 9555414009 नंबर से रविवार की शाम फोन आया। जिसके ट्रूकॉलर पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष भारत दिखा रहा था। कॉल करके बताया गया कि मैं विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी यादवेंद्र कुमार पांडेय बोल रहा हूं। मुझे लखनउ जाना है और मैं अभी मोहनियां टोल प्लाजा पर हूं।

मोहनियां टोल प्लाजा बिना किसी शुल्क दिए हुए पार करा दिजिए – फेक ओएसडी यादवेंद्र कुमार पांडेय

ओएसडी ने कहा कि मोहनियां टोल प्लाजा बिना किसी शुल्क दिए हुए पार करा दिजिए। उन्होंने बताया कि उनका वाहन ब्लैक कलर की XUV कार DL8CBC2211 है। जिसके सूचना पर थानध्यक्ष द्वारा स्वम टोल प्लाजा पार पहुंच टोल पार कराने की बात कही गई। अपने आप को फंसते देख पैसा देकर टोल प्लाजा पार कर गए। जब थानध्यक्ष टोल पार पहुंचे तो कार सवार तीनों युवक वहां से निकल गए थे। जिसे देख पुलिस पीछा करते हुए दुर्गावती के पास पहुंची। उक्त नंबर के कार को देख पुलिस द्वारा टर्च की रौशनी में रूकने का इशारा किया। कार रुकने के बाद पुलिस द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी बताने वाला व्यक्ति यादवेंद्र कुमार पांडेय से पूछताछ किया गया तो काफी टाल मटोल के बाद इनके द्वारा बताया गया कि मैं ओएसडी नहीं हूं। मेरे द्वारा झूठ बोला गया था। जिसे देखते हुए कार में सवार तीनों व्यक्ति को साथ थाना लाया गया।

यह भी देखें :

तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी

इस मामले को लेकर मोहनिया थाना के एसआई आनंद कुमार द्वारा मोहनिया थाना में विधानसभा अध्यक्ष उप्र के ओएसडी अपने आप को बताकर प्रतिरूपेण कर छल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में यादवेंद्र कुमार पांडेय, दीपक कुमार चौरसिया और नंदन चौबे हैं।

यह भी पढ़े : नगर परिषद के EO व कर्मी पर लगा गबन का आरोप, अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे पार्षद

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...