वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राजीव गांधी की प्रतिमा का किया शिलान्यास …

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने रांची के जगन्नाथपुर थाना के सामने स्थित राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का शिलान्यास सह भूमि पूजन किया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन के मौके पर डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि दो से ढ़ाई महीने में यह प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी. इस मौके पर पूर्व मंत्री हेमेंद्र प्रताप देहाती और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव तथा राजेश गुप्ता छोटू ने नारियल फोड़कर और दीप प्रज्ज्वलित कर आधारशिला रखी.

डॉ. रामेश्वर उरांव ने मौके पर कहा कि राजीव गांधी के नाम पर रांची में कोई धरोहर नहीं था, इस कारण  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान 20 अगस्त 2021 को उन्होंने राजीव गांधी वरीष्ठ नागरिक उद्यान राज्यवासियों को समर्पित किया था. उसी वक्त यह वादा किया था कि यहां राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, इस दिशा में भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किया गया. एक अच्छे मूर्तिकार से जल्द से जल्द प्रतिमा बनवा कर यहां स्थापित कर दी जाएगी. इस बाबत उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही मीडिया में बड़ी-बड़ी बातें कर लें, लेकिन सभी को पता है कि पेड़ बड़ा हुआ है, तो बीज किसने लगाया था? बीज लगाने वाले को लोग हमेशा याद रखते हैं. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही 21वीं सदी में भारत को दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल करने की बुनियाद रखी. उन्होंने आधुनिक तथा आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद भी राजीव गांधी ने ही रखी. संचार क्रांति और सूचना क्रांति के माध्यम से देश के युवाओं को पूरी दुनिया में आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया.

उन्होंने कहा कि एचईसी समेत अन्य लोक उपक्रमों को केंद्र सरकार बेच कर अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है. इस संबंध में राहुल गांधी ने भी संसद में विरोध दर्ज कराया है. एचईसी कैसे बचे, इसके लिए राज्य सरकार भी सभी आवश्यक सहयोग के लिए तैयार हैं. उरांव ने कहा कि एसटी कमीशन के चेयरमैन रहने के दौरान उन्होंने एचईसी का दौरा किया था और उस समय के तत्कालीन सीएमडी अभिजीत घोष से भी बात की थी, विस्थापित 32 गांव का भी दौरा किया था और उन्होंने महसूस किया था कि एचईसी के वजह से देश आगे बढ़ा है, आज इसकी हिफाजत की जरूरत है. इस जिम्मेदारी से केंद्र सरकार भागना चाहती है और इसको बेचना चाहती है जो नहीं होने दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार जनहित के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है. इस दौरान 15 लाख लोगों को राशन कार्ड दिया गया, गरीबों को वस्त्र दिया गया और 13 लाख लोगों को यूनिवर्सल पेंशन योजना का लाभ देने वाला देशभर में झारखंड एकमात्र राज्य होगा. नियुक्तियों के संबंध में डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि नियमावली नहीं बनने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया में बाधा हो रही थी, लेकिन अब सारी बाधाओं को दूर कर राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आने वाले समय में हजारों लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी.

स्वर्गीय अटल बिहारी जी के जयंती के अवसर पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि अटल जी एक अच्छे वक्ता और नेता थे. उनकी सोच अलग थी,  वो सभी को साथ लेकर चलना जानते थे. लेकिन वो एक गलत पार्टी में थे, उनको भी मैं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं.

रिपोर्ट- मदन झा

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...