होली को लेकर चौकस है Sasaram पुलिस, भारी मात्रा में शराब बरामद

रोहतास: सासाराम (Sasaram) नगर थाना की पुलिस ने एक ट्रैक्टर से 48 कार्टन शराब जप्त किया है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में छुपा कर शराब की बड़ी खेप लाई गई थी तथा उसे उतारा जा रहा था। इसी दौरान नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 48 कार्टून शराब जप्त किया है, जो कुल 409 लीटर है। वहीं दो अन्य जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

सासाराम (Sasaram) के मकबरा के पास एक बाइक सवार युवक से 65 लीटर शराब मिला है साथ ही अनिल सोनकर नामक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। फजलगंज में एक झोपड़ी में छापेमारी कर पुलिस ने 172 पीस अंग्रेजी शराब की बोतले बरामद किया है जबकि कारोबारी राजकुमार उर्फ गब्बर फरार है।

सासाराम (Sasaram) के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि होली को लेकर रोहतास पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। इसी विशेष अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस ने एक ट्रैक्टर एक बाइक को जब्त किया है। साथ ही एक धंधेबाज को पकड़ा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...