CM Yogi ने जनता दर्शन में दबंगों – अवैध कब्जाधारियों को सबक सिखाने का दिया निर्देश

गोरखपुर : CM Yogi ने जनता दर्शन में दबंगों – अवैध कब्जाधारियों को सबक सिखाने का दिया निर्देश। CM Yogi आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ धाम में अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की बातें-शिकायतें जनता दर्शन में सुनीं।

इसी क्रम में फरियादियों के आवेदनों का अवलोकन करने एवं उनकी बातें सुनने के दौरान CM Yogi ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के लिए साफ निर्देश जारी किया।

CM Yogi ने कहा कि –‘किसी भी हाल में दबंगों और अवैध कब्जाधारियों को ना बख्शें। जनता को न्याय दिलाने और जनता में हुकूमत का इकबाल बुलंद रखने को न्यायार्थ तरीके पुलिस और प्रशासन सख्ती से दबंगों – अवैध कब्जाधारियों को सबक सिखाए।’

जनता दर्शन में पहुंचे 200 फरियादी

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक CM Yogi खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर CM Yogi ने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए CM Yogi ने त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया।

साथ ही CM Yogi ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत की।

गोरखपुर में जनता दर्शन में पहुंचे लोगों तक खुद पहुंचे सीएम योगी
गोरखपुर में जनता दर्शन में पहुंचे लोगों तक खुद पहुंचे सीएम योगी

CM Yogi : किसी के साथ अन्याय ना होने देने को संकल्पित

जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर CM Yogi आदित्यनाथ ने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अफसरों को निर्देशित किया कि –‘…जमीन कब्जा की शिकायत पर त्वरित एक्शन लिया जाए। जमीन कब्जामुक्त होनी चाहिए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दबंग किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए।

…अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाता है कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ दबंगों को सबक सिखाया जाए। 

…किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कानून सम्मत कड़ा एक्शन लिया जाए। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है।’

गोरखपुर में जनता दर्शन में पहुंचे लोगों तक खुद पहुंचे सीएम योगी
गोरखपुर में जनता दर्शन में पहुंचे लोगों तक खुद पहुंचे सीएम योगी

CM Yogi : हर पीड़ित की समस्या का समाधान को सरकार दृढ़ संकल्पित

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ CM Yogi ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को CM Yogi ने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

जनता दर्शन में लोगों की शिकायतें सनते सीएम योगी
जनता दर्शन में लोगों की शिकायतें सनते सीएम योगी

CM Yogi के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। CM Yogi ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए CM Yogi ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

जनता दर्शन में कुछ लोगों के साथ उनके बच्चे भी आए थे। CM Yogi ने उन्हें दुलारकर आशीर्वाद दिया। CM Yogi ने उनका नाम और स्कूल जाने के बारे में पूछा।

CM Yogi ने उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट गिफ्ट करते हुए खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कक्षा छह में पढ़ने वाली एक बिटिया से बात करने के बाद भावुक हुए CM Yogi ने उसके अभिभावक से कहा कि ‘…बिटिया को खूब पढ़ाइए।’

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...