Advertisment

शराब बेचने के लिए मना करने पर युवक की जमकर पिटाई

मोतिहारी : शराबबंदी वाले बिहार में शराब बेचने के लिए मना करने पर युवक की जमकर पिटाई कर दिया गया है। मोतिहारी में एक युवक को नंगा कर जमकर के मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि मोतिहारी के संग्रामपुर थाना इलाके की है जहां पर युवक संदीप कुमार को कुछ युवक लाठी डंडे से जमकर नंगा करके पिटाई कर रहे हैं। बताया जाता है युवक पर जबरन शराब को बेचने और डिलीवरी करने का दबाव कुछ शराब माफिया लोग कर रहे हैं। युवक कुछ दिन पहले बाहर कमाने गया था।

वहीं जब काम के लौटा तो माफिया की नजर युवक पर पड़ी और युवक को सुनसान इलाके में गांव के शराब माफिया लोग ले गए और नंगा कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं वायरल वीडियो को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई करने और जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कानून लेने का अधिकार किसी को नहीं है कानून अपना काम करती है। वैसी स्थिति में जो लोग भी युवक युवक की पिटाई कर रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर हुए फरार…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...

दिलीप जायसवाल ने मीटिंग बुलाई, बिहार में जमीन विवादों पर 6...

 पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज सूबे के प्रशासनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े जमीन के...

जंतर-मंतर जीत गया, रांची अब भी बारिश में बैठा है —...

रांची/नई दिल्ली। 25 जुलाई की शाम दिल्ली के जंतर-मंतर पर पटाखे छूट रहे थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आ चुका था,...