Dhanbad: घर में थे लोग तभी अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, मचा हड़कंप

Dhanbad: देर शाम धनबाद के झारूडीह पॉलिटेक्निक रोड स्थित एक मकान में आग लग गई। सूचना पाकर अग्निश्मन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। मकान तक पहुंचने का रास्ता संकीर्ण होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच सकी। छोटी गाड़ी को मकान तक लाई गई। बड़ी गाड़ी को सड़क पर मकान के दूसरे छोर पर खड़ी कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्क्त के बाद जल्द आग पर काबू पाया गया।

Dhanbad: दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू

जानकारी के अनुसार, मकान के एक कमरे में आग लगी थी। अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग के दूसरे कमरे तक पहुंचने से पहले इस पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। एसी में शॉट सर्किट होने के बाद आग कमरे में फैल गई। यह मकान ठेकेदार रितेश बहादुर सिंह का है।

Dhanbad: परिवार के लोग में दहशत

आग जब लगी थी, उस दौरान परिवार के लोग घर में ही थे। आग लगने पर परिवार के लोग दहशत में आ गए। सूचना पाकर तत्काल अग्निशमन विभाग की मदद पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद घरवालों ने राहत की सांसे ली।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...