डेढ़ वर्षीय बच्चे का अपहरण, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव से एक डेढ़ वर्षीय बच्चा सूरज मंडल का अपहरण हो गया है. 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है. हालांकि रविवार की देर शाम तक पुलिस स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया और बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब बच्चे के बारे में कोई सूचना नहीं मिली. सोमवार की सुबह परिजनों और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जामताड़ा-नारायणपुर मुख्य सड़क को बुधुडीह गांव के पास जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई. वही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जाम हटाने के लिए परिजनों और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है.

बता दें कि अपहृत बच्चे के पिता पवन मंडल ने बताया की उसकी पत्नी चावल डालने के लिए बच्चा को घर के बाहर छोड़कर अंदर गयी थी. वापस बाहर आकर देखा तो बच्चा गायब था. इसकी सूचना जामताड़ा पुलिस को रविवार को ही दे दी गई थी. पीड़ित पिता पवन ने कहा कि जब तक पुलिस उसके बच्चे को ढूंढ कर नहीं लाती है तब तक सड़क जाम लगा रहेगा.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद, पीड़िता को 4 लाख देने का आदेश

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...