Hazaribagh Danuwa Accident : दनुआ घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन वाहनों में भीषण टक्कर, एक की मौत दो के कटे पैर और…

Hazaribagh Danuwa Accident : हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हादसे की मुख्य वजह सड़क के निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न हुई समस्याएं बताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : एक ही एटीएम पर तीसरी बार चोरी की वारदात, एटीएम काटकर लाखों उड़ा ले गए चोर… 

Hazaribagh Danuwa Accident : घायलो को अस्पताल ले जाती पुलिस
Hazaribagh Danuwa Accident : घायलो को अस्पताल ले जाती पुलिस

Hazaribagh Danuwa Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कार और बाइक को मारी जोरदार टक्कर

आज सुबह के समय यह हादसा हुआ जब आशिक कुमार नामक व्यक्ति अपनी बाइक से चतरा से चौपारण आ रहा था। उसी दौरान, धनबाद से कुछ लोग कार में सवार होकर बिहार के औरंगाबाद जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक इन दोनों वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके कारण तीनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशिक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार और बाइक सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। धटना में उसका दांया पैर कट गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी नेताओं का तांडव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान… 

स्थानीय लोगों की तत्परता

हादसे के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया और घायलों को दुर्घटना स्थल से निकालने की कोशिश की। पुलिस को भी सूचना दी गई। चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण पहुंचाया, ताकि उनका इलाज तुरंत शुरू हो सके।

Hazaribagh Danuwa Accident : घटना में वाहनों के उड़े परखच्चे
Hazaribagh Danuwa Accident : घटना में वाहनों के उड़े परखच्चे

ये भी पढ़ें- Dhanbad : इस विवाद में भिड़ गए दो पक्ष कि चल गया लाठी-डंडा, दो हो गए गंभीर… 

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया, जबकि अन्य घायलों को चौपारण में ही उपचार दिया जा रहा है। ट्रक चालक को गंभीर स्थिति में हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, हो गई फरार, फिर प्रेमी ने पति पर कर दिया चाकू से वार… 

निर्माण कार्य की वजह से सड़क पर खतरे

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर चल रहे सिक्स लेन निर्माण कार्य के कारण यह हादसा हुआ। निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और अव्यवस्थित यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई बार वाहन चालक इन खतरनाक परिस्थितियों का सामना करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क की स्थिति के कारण वाहन चालक अप्रत्याशित रूप से अवरोधों से टकरा जाते हैं, जिससे गंभीर हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मामले में जल्द सुधार की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

jerdtr 22Scope News

Ranchi Firing : कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले में 6 धराए, ये निकला मास्टरमाइंड… 

पुलिस कार्रवाई और शव की पहचान

फिलहाल, पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के बारे में सभी तथ्य एकत्रित किए जा रहे हैं। मृतक की पहचान आशिक कुमार के रूप में हुई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों में से कुछ को उनके परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले जाने का निर्णय लिया है।

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...