लापता युवक का मक्के की खेत से शव बरामद, मची सनसनी

पूर्णिया : 25 वर्षीय युवक का मक्का की खेत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताते चलें कि ताजा मामला पूर्णिया जिला के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर पंचायत के वार्ड नंबर-9 दनसार महादलित टोला का रहने वाला सुमित कुमार का बीते रात हत्या होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सुमित कुमार (25 वर्ष) पिता स्वर्गीय कानकी ऋषि है। पूर्व दनसार टोला से पश्चिम टोल दरियापुर जाने वाली नहर के दक्षिण ओर मक्का के खेत में युवक का शव मिला।

शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवक के मुंह पर कुल्हाड़ी से हुआ है वार

आपको बता दें कि मृतक युवक का परिजन के बहन ने बतायी कि बुधवार की रात आठ बजे घर से बाहर टहलने निकला था। शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवक के मुंह पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। जिससे मुंह पुरा थोचका चलें गया, शव की पहचान उनके बहन ने किया, लाल टोपी और चप्पल और कपड़े से शव की पहचान किया गया। मृतक सुमित कुमार के बहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल पुर्व मेरे पिता जी कानकी ऋषि का भी हत्या किया गया था। अब मेरे भाई का हत्या किया गया। उन्होंने ने कहा कि हमारे ससुर ने ही मेरे भाई का हत्या करवाया है, प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी देखें :

कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की कर रहे हैं जांच

वहीं घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वरीय पदाधिकारी को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूर्णिया से एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करवाया। प्रशासन के द्वारा बताया गया कि जांच किया जा रहा है, जो भी चीजें अनुसंधान में आएगा, आरोपी को बख्शा नहीं जाएंगा। अंत में जांच के बाद मृतक सुमित कुमार के शव को डायल 112 की गाड़ी से डगरूआ थाना लाया गया। फिर ओटों पर राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

यह भी पढ़े : युवक का अपहरण, फिर पीट-पीटकर हत्या, शव को मकई के खेत में दफनाया

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...