Advertisement
Advertisement

Bokaro : ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, बाइक सवार अपराधियों ने…

Bokaro : बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पत्थर कट्टा साइड में देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक और एसयूवी कार से आए अपराधियों ने रात करीब 11:30 बजे एक घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए।

ये भी पढ़ें- Ranchi : ‘ऑपरेशन डंप क्लीन’ के तहत जल्द हो जाएगा खात्मा-डीजीपी का बड़ा ऐलान… 

Bokaro : घटना के बाद जुटे लोग
Bokaro : घटना के बाद जुटे लोग

ये भी पढ़ें- Maiyan Samman Yojna की राशि को लेकर महिलाएं परेशान, प्रखंड कार्यलयों में लगी लंबी कतार… 

बताया जा रहा है कि घटना तेलमोचो ब्रिज के पास बच्चों के आपसी विवाद के बाद यह घटना हुई है। पीड़ित लड़के के चाचा प्रफुल गोराई के मुताबिक, किसी ने व्हाट्सएप मैसेज कर पीड़ित के भतीजे को पुल के पास बुलाया, जिसके बाद विवाद हुआ और बाद में यह हमला किया गया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Danuwa Accident : दनुआ घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन वाहनों में भीषण टक्कर, एक की मौत दो के कटे पैर और… 

Bokaro : शोर मचाने पर भागे अपराधी

घटना के दौरान ग्रामीणों के जागने और शोर मचाने पर अपराधी भागने लगे। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को पकड़ लिया है। अपराधियों के पास से एक पिस्टल और गोली का खोखा भी बरामद किया है। हालांकि, कुछ अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : एक ही एटीएम पर तीसरी बार चोरी की वारदात, एटीएम काटकर लाखों उड़ा ले गए चोर… 

ुप43ा 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ramgarh CBI Raid के बाद दो अधिकारियों के आनन-फानन में तबादले से मचा हड़कंप… 

घटना के बाद मौके पर चास मुफ्फस्सिल थाना की पुलिस फरार बाकी अपराधियों के धर-पकड़ में जुट गई है। मौके से पुलिस ने खोखा बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बच रही है, लेकिन घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...