Advertisement
Advertisement

होली के एक सप्ताह बाद भी Train में जगह नहीं, शौचालय में बैठ यात्रा कर रहे श्रमिक

सिवान: होली पर्व के करीब एक सप्ताह बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। रेलवे ने कई स्पेशल Train भी चलाई है लेकिन फिर भी यात्रियों को सीट नसीब नहीं हो रहा है। बिहार से बाहर काम करने वाले श्रमिकों को अभी भी शौचालय में बैठ कर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सीवान जंक्शन पर गुरुवार को ऐसा ही नजारा दिखा जहां ट्रेन के डिब्बे में पैर रखना तो दूर एक तिल भर जगह नहीं थी। यात्री Train के शौचालय में बैठने के साथ ही गेट पर लटक कर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। इतना ही नहीं सिवान रेलवे स्टेशन पर कई ऐसे यात्री भी दिखे जिनके पास टिकट होने के बावजूद ट्रेन में सवार नहीं हो सके।

ये यात्री मजदूर तबके के हैं और अगर अपने कार्यस्थल पर नही पहुंचे तो खाने तक पे लाले पड़ जाएंगे। शौचालय में बैठकर यात्रा कर रहे दिलीप कुमार ने बताया कि वे दिल्ली में मजदूरी करते है और उनका पैर भी टूटा हुआ लेकिन काम पर लौटना भी जरूरी है लिहाजा उन्हें अपने पूरे परिवार के साथ मजबूरन शौचालय में बैठकर दिल्ली तक की यात्रा करनी पड़ेगी। वहीं महिला यात्री बताती है कि हम महिलाओं को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें – Bihar विधानसभा चुनाव में भाजपा नहीं करना चाहती है कोई चूक, आ रहे हैं अमित शाह…

वेंडर पैसे लेकर Train की शौचालय में दिलवा रहे हैं जगह

एक तरफ शौचालय में बैठकर 24 घण्टे की यात्रा पूरी करनी पड़ रही है और Train की बोगी में भी इतनी भीड़ है कि शौचालय आदि भी नही कर पा रही है जिससे कि बीमारी का भी खतरा मंडरा रहा है। शौचालय में बैठकर यात्रा कर रहे जगलाल बताते है कि Train में भीड़ है लिहाजा फेरी लगाने वाले ने पैसे लेकर किसी तरह शौचालय में ही जगह दिला दी है, अब इसी में बैठकर अपनी यात्रा पूरी करनी है नही तो अपने काम पर नही पहुंच पाऊंगा तो खाने तक पर आफत आ जायेगी। इन सब के अलावे के यात्रियों के पास टिकट होने के बाद भी उनकी ट्रेने छूट जा रही है।

यह भी पढ़ें – कल से शुरू होगा ‘Patna पुस्तक महोत्सव’, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जायेंगे आयोजित

ऐसे ही एक यात्री जगलाल ने बताया कि उनके पास टिकट भी है और दिल्ली जाना भी जरूरी है लेकिन Train में भीड़ इतनी है कि वे चढ़ नही पा रहे और बोल रहे हैं कि नहीं जाएँगे तो पेट का सवाल और जाएंगे तो जान जाने का डर करे तो क्या करे। रेलवे अधिकारी व रेल सुरक्षा बल के प्रभारी अजय कुमार सिन्हा यात्रियों से अपील कर रहे हैं कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे। बहरहाल इन मजदूरों के पास मजबूरी इतनी बड़ी है कि शौचालय तक मे पूरे परिवार सहित बैठकर यात्रा करने की बात छोटी पड़ जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM चिकित्सा कोष से एक वर्ष में साढ़े 33 हजार लोगों को मिला लाभ, हर महीने…

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...