DM के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

पश्चिम चंपारण: बेतिया DM कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। DM दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

DM के जनता दरबार में 155 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। DM ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।

जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें आरती देवी, राजदेव ठाकुर, बेबी देवी, जगदीश राम, मिथलेश कुमार शुक्ल, शोभा देवी, प्रमोद कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्र, गफूर अंसारी, मुकेश कुमार गुप्ता, सुमन देवी, शकुंतला कुमारी, यमुना यादव, बिटू सिंह, कलाम अंसारी आदि के नाम शामिल हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Begusarai में खेत जोतने के विवाद में किसान को मारी गोली

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बोकारो में चल रहा था ‘सीक्रेट बिजनेस’, पुलिस की दबिश से...

Bokaro News: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में, बोकारो पुलिस ने भारी मात्रा में इंडियन-मेड फॉरेन लिकर (IMFL) और बीयर...

ऑपरेशन मुस्कान : मोतिहारी पुलिस ने 108 खोए-चोरी हुए मोबाइल किया...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस...

बिहार सरकार की तरफ से 16 अफसरों को बड़ा तोहफा, दिया...

पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का दर्जा...

क्रिकेट मैदान के बाद जिंदगी की नई पिच पर उतरेंगे आकाशदीप,...

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर अपनी...

कैमरे में खुशियां कैद करने वाला बना मौत का शिकार, गला...

कटिहार : कटिहार जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। शादी-विवाह और खुशी के आयोजनों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img