Advertisment

CM ने MLA MLC आवास परिसर का लिया जायजा, मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश

CM ने एमएलए एमएलसी आवास परिसर का लिया जायजा, निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश, मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश, बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का किया शुभारंभ

पटना: CM नीतीश कुमार ने आज एमएलए (विधायक) एवं एमएलसी (विधान पार्षद) आवास परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने CM को बताया कि इस नये आवास परिसर में विधान पार्षदों के लिये बनाए गए 75 फ्लैट उन्हें आवंटित कर दिया गया है। एमएलए (विधायक) के लिए 246 फ्लैट बनाए जा रहे हैं जिसमें से 88 फ्लैट विधायक को आवंटित किए गए हैं। बचे हुए 188 फ्लैटों का निर्माण दो महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कँटिन, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य के संबंध में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

CM ने नवनिर्मित एमएलए फ्लैट के निचले और ऊपरी तल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। विधायक एवं विधान पार्षदों के लिये बनाये जा रहे नये आवास परिसर के निरीक्षण के दौरान CM ने कहा कि परिसर के अंदर के रास्ते को ठीक रखें, साफ-सफाई की व्यवस्था रखें, साथ ही परिसर में वृक्षारोपण भी कराएं। निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें – Bihar Diwas समारोह के दौरान गांधी मैदान में बैठ कर घूम सकते हैं बिहार, IPRD ने की है ये खास व्यवस्था…

इसके पश्चात् CM ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली पथ का जायजा लिया। इस दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल ने CM को बताया कि मीठापुर-महुली पथ की लंबाई 11 किमी है। इसके बचे हुए निर्माण कार्य को अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान CM ने मीठापुर फ्लाईओवर रोटरी तथा मीठापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि एलिवेटेड मीठापुर पुल का तथा नीचे के बचे हुए पथ के कार्यों को तेजी से पूर्ण करायें। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, बाईपास जाम से भी लोगों को मुक्ति मिले। पटना तथा पटना के बाहर जाने वाले लोगों को भी काफी सुविधा होगी।

2 19 scaled 22Scope News

CM ने लोगों से भी की बातचीत

इसके पश्चात् CM ने पटना-गया पुराने पथ के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। पुनपुन तीनमुहानी के पास रुककर मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान CM ने कहा कि यहां से पुनपुन घाट तक जाने के लिए एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। साथ ही लक्ष्मण झूला का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि हमारा इस क्षेत्र से पुराना लगाव है। इस क्षेत्र में हम हमेशा आते रहे हैं। इस क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मुझे मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना।

यह भी पढ़ें – Bihar Diwas-2025 : बिहार के जिलों में कहीं प्रभात फेरी तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम…

इसके पश्चात् CM ने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का शुभारंभ किया। शुभारंभ करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बख्तियारपुर से मोकामा आने जाने वाले लोगों को और सहूलियत होगी। साथ ही पटना से उत्तर बिहार जाने वाले लोगों का आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। इसके पश्चात् CM ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पथ का निरीक्षण किया और इसे तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें – Bihar Diwas: महिला थीम पर आधारित नाटकों का होगा मंचन

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...