Hazaribagh– कोविड महामारी के दौरान अपनी जान की बाजी लगा कर मृतकों को लपेटकर उसके परिजनों को सौंपने या कोरोना गाइड लाइन के अनुसार दाह संस्कार के लिए भेजने वाले हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के संविदाकर्मियों को आज भी अपने प्रोत्साहन राशि इंतजार है.
इसके साथ ही संविदाकर्मियों को चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया है. संविदाकर्मियों की मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय मजदूर कॉन्ग्रेस (इंटक) की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अब जब ओमिक्रोन दरवाजे पर खड़ा है. तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां की जा रही है. लेकिन दूसरी लहर में अपनी जान की बाजी लगा कर काम करने वाले संविदाकर्मियों को अब भी अपने प्रोत्साहन राशि का इंतजार है. इन्हे चार माह से मानदेय और इपीएफ की राशि भी नहीं दी गई. इस हालत में सरकार ओमिक्रोन को निपटने के लिए कितना गंभीर है समझा जा सकता है.
रिपोर्ट- आशिष
नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर सतर्कता, रेलवे ने किया बैरिकेडिंग
Highlights


















