सनातनी सम्मान समारोह : राजकुमार चौबे बोले- केवल बक्सर के मूल निवासी ही कर सकते हैं सनातन धरोहर की रक्षा

बक्सर : बक्सर जिले के वरदराज मटिया अहिरौली में भव्य रूप से सनातनी सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसमें महर्षि विश्वामित्र सेना एवं विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित सनातनी व्यक्तित्वों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सनातनी भाई-बहनों ने सहभागिता कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बक्सर की उपेक्षा का मुख्य कारण यह है कि यहां नेतृत्व करने वाले लोग इसकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में रहे असफल

इस अवसर पर राजकुमार चौबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बक्सर की उपेक्षा का मुख्य कारण यह है कि यहां नेतृत्व करने वाले लोग इसकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में असफल रहे हैं। जो लोग बक्सर का प्रतिनिधित्व करते रहे। उन्होंने कभी इसकी समृद्ध धरोहर को सहेजने का प्रयास नहीं किया क्योंकि वो बक्सर के थे ही नहीं। केवल बक्सर के मूल निवासी ही इसकी रक्षा के लिए संघर्ष कर सकते हैं। मैं संकल्प लेता हूं कि जब तक बक्सर और सनातन संस्कृति के उत्थान की दिशा में सार्थक बदलाव नहीं आता, तबतक विश्वामित्र सेना इस संघर्ष को जारी रखेगी।

यह भी देखें :

महर्षि विश्वामित्र सेना एवं विश्वामित्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को किया गया धन्यवाद ज्ञापित

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महर्षि विश्वामित्र सेना एवं विश्वामित्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह आयोजन सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज में इसके महत्व को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम में शामिल लोग जिसमें श्री श्री 1008 मधुसुदनाचार्य जी महाराज, राजकुमार चौबे (राष्ट्रीय संयोजक विश्वामित्र सेना), रंगनाथ द्विवेदी (श्रीधराचार्य गुरुकुल),
अशोक उपाध्याय (धन्यवाद ज्ञापन), मोहित बाबा (मंच संचालन), गोवर्धन चौबे, मुनमुन चौबे, कपिलमुनि बाबा, दीपनारायण चौबे, यतेंद्र चौबे, अभय पंडित, वीरेंद्र चौबे, दिनेश पासवान (वार्ड पार्षद), गोपी उपाध्याय, फौदार मांझी, भरत मांझी, शोले, मनीष, रवि चौबे, नितेश उपाध्याय, राहुल राय, दिलीप चौबे, राजन चौबे, बिट्टू तिवारी, धनजी तिवारी, आकाश तिवारी एवं हजारों की संख्या में सनातनी भाई बंधु उपस्थित रहे।

Sanatani Award Ceremony 2 22Scope News

यह भी पढ़े : 23 मार्च को होने जा रहे सनातनी सम्मान समारोह को लेकर बैठक

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...

Chandrapura Cow Theft: चंद्रपुरा के जोरूवा में गौ चोरी के आरोप...

Chandrapura Cow Theft: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जोरूवा में अहले सुबह गौ चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया।...