मॉडर्न कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज

नवादा : मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के विशाल खेल मैदान में जिला स्तरीय मॉडर्न कप क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का शानदार आगाज हुआ। यह टूर्नामेंट मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नवादा जिले के एक से बढ़कर एक कुल 16 टीमें भाग ले रही है। यह नॉकआउट टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें प्रत्येक मैच 12-12 ओवर का निर्धारित है।

नवादा का बेटा खेलेगा और नवादा का बेटा ही जीतेगा – डॉ. अनुज

पहला दिन खेले गए उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मॉडर्न शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष, शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. अनुज सिंह और विद्यालय के उपप्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय ने संयुक्त रूप से मैच की शुरुआत किया। विशाल खेल मैदान में मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. अनुज ने कहा कि यह टूर्नामेंट विशेष कर नवादा के खिलाड़ियों के लिए है ताकि नवादा का बेटा पढ़ेगा, नवादा का बेटा खेलेगा और नवादा का बेटा ही जीतेगा।

मुख्य अतिथि ने पढ़ाई के साथ खेल का अन्योन्याश्रय संबंध की विस्तार पूर्वक चर्चा की

मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए पढ़ाई के साथ खेल का अन्योन्याश्रय संबंध की विस्तार पूर्वक चर्चा की। अतिथियों के संबोधन के बाद ग्राउंड पर उपस्थित दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय गान गाए। दोनों टीम के बीच टॉस क्रिकेट कोच राकेश रंजन ने किया। जबकि मुख्य अतिथियों ने बारी-बारी से बैटिंग-बॉलिंग कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।उद्घाटन मैच सिसवां बनाम पीपरपांती के बीच खेला गया। जिसमें सिसवां की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पीपरपांती की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में कल 67 रनों का आसान लक्ष्य सिसवां को दिया जिसके जवाब में खेलने उतरी सिसवां की टीम बिल्कुल असहज दिखी। एक-एक कर बल्लेबाज आउट होते जा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि विपक्षी टीम आसानी से जीत पाएगी, पर बिल्कुल विपरीत हुआ। पीपरपांती की टीम ने अच्छी तरह से खेल खेला। अंतिम ओवर में सिसवां की टीम ने धैर्य के साथ खेलते हुए तीन विकेट से जीत हासिल किया।

यह भी देखें :

कबरपुर के टीम ने सद्भावना को हराकर अगले राउंड में किया प्रवेश

दूसरा मुकाबला अकबरपुर तथा सद्भावना चौक के बीच खेला गया। जिसमें अकबरपुर के टीम ने सद्भावना को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस अवसर पर मॉडर्न समूह के निदेशक ने खिलाड़ियों के हौसला को बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है। जीतने वालों को उपलब्धि और हारने वालों को सीख और साथ ही बेहतर करने का जज्बा पर इस सब में सबसे ऊपर एक बात रहनी चाहिए वो खेल भावना है। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल को सहिष्णुता, धैर्य और साहस के साथ खेलना चाहिए। इससे सामूहिक सद्भावना के साथ आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं अगले मैच के लिए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार रहने की बात कही गई। मैच के संचालन में मॉडर्न क्रिकेट अकादमी के कोच, रणजी खिलाड़ी राकेश रंजन, मनीष पांडेय, नीतीश कुमार और खेल शिक्षिका कल्पना कुमारी सहित अकादमी के सभी खिलाड़ियों की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़े : राजधानी Patna में कल से शुरू होगा राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट, खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img