दिलीप जायसवाल ने कहा- अमित शाह के आगमन को लेकर गोपालगंज तैयार, होगा ऐतिहासिक जनसभा 

गोपालगंज : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) आज गोपालगंज पहुंचे और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गोपालगंज जाने के क्रम में भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। गोपालगंज पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 मार्च को गोपालगंज पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गोपालगंज के लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उनमें दिखा उत्साह और जोश साफ परिलक्षित करता है कि अपने गृह मंत्री के आगमन को लेकर गोपालगंज न केवल तैयार है बल्कि भाजपा संग इतिहास रचने को भी यह इलाका तैयार है।

अमित शाह की होने वाली जनसभा में बड़ी भीड़ उमड़ने वाली है – दिलीप जायसवाल

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली जनसभा में बड़ी भीड़ उमड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जनसभा को लेकर आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके आगमन को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग है।भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने इस दौरे के क्रम में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे और नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इस बैठक में संगठन की मजबूती और विजय संकल्प को लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है और बिहार में कमल और मजबूती से खिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

यह भी देखें :

डॉ. जायसवाल बरौली विधानसभा के कोइनी सहित तीन अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल बरौली विधानसभा के कोइनी सहित तीन अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कोइनी गांव में उप मुखिया एवं राजद नेता शम्भू यादव और संतोष मांझी के साथ सैकड़ों समर्थक राजद छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए। सभी का भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बैकुंठपुर विधानसभा के महमदपुर में बाबा मैरिज हॉल में भी समीक्षा बैठक की और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू और जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : मंत्री नीतीश ने बिहटा में एक साथ 3 नई औद्योगिक इकाई का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Saffrn

Trending News

Dhanbad में तेज रफ्तार का कहर, साइकिल सवार की मौत, गुस्साए...

Dhanbad: आये दिन Dhanbad के अलग अलग हिस्सों मे सड़क हादसों की सख्याएँ बढ़ रही जिससे लोगों को NH सड़क मे सफर करने से...

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की उच्चस्तरीय...

पटना : आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा...

बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध जन स्वास्थ्य सेवा अस्पताल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में रोबोटिक सर्जरी के जरिए मरीज का पैनक्रियाज कैंसर का...

तेजस्वी ने बिहार को बताया पिछड़ा राज्य, BJP ने किया पलटवार,...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है।...

नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर युवक की कर दी हत्या, जांच...

पटना : पटना सिटी के खुसरुपुर थाने इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img