रांची: झारखंड की राजनीति के फायरब्रांड नेता और डुमरी के विधायक जयराम महतो को गर्दन में तेज दर्द की शिकायत के बाद रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना विधानसभा सत्र के दौरान हुई, जब उन्हें असहज महसूस हुआ।
डॉक्टरों की शुरुआती जांच में इसे मांसपेशियों में खिंचाव बताया गया, जिसके बाद जरूरी इलाज के बाद उन्हें कुछ समय बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। देर रात रिम्स पहुंचे विधायक की तबीयत अब सामान्य बताई जा रही है।
महतो के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके समर्थकों में चिंता बढ़ गई, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनका संघर्ष जारी रहेगा।
इस बीच, 26 मार्च को रांची के जेएससीए स्टेडियम में प्रस्तावित मुख्यमंत्री एकादश बनाम विधानसभा अध्यक्ष एकादश क्रिकेट मैच में उनकी भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ है।


















