3 से 12 अप्रैल तक हटिया ग्रिड में मरम्मत कार्य, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

रांची: झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) ने हटिया ग्रिड-1 ग्रिड सब स्टेशन में स्थित 50 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का निर्णय लिया है। मरम्मत कार्य के लिए 3 से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान राजभवन, हरमू, रातू, ब्रांबे, विधानसभा और बेड़ो फीडर से विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

जेयूएसएनएल ने उपभोक्ताओं को दी सूचना

जेयूएसएनएल ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन हटिया में पावर ट्रांसफॉर्मर में ऑयल फिल्टरेशन और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे प्रभावित इलाकों में आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए अपने बिजली से जुड़े कार्य पहले निपटाने की सलाह दी गई है।

बिजली चोरी के खिलाफ सख्ती, 1307 मामलों में केस दर्ज

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने 25 और 26 मार्च को राज्यव्यापी बिजली चोरी विरोधी अभियान चलाया, जिसमें 1307 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इन पर 2.07 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

रांची में 117 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई और 13.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक मामले रांची, चास, डालटनगंज, देवघर और जमशेदपुर में दर्ज हुए।

बिजली चोरी की सूचना देने पर नाम रहेगा गुप्त

जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी की सूचना जीएम (एटीपी) के नंबर 94311-35515 पर व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।


Saffrn

Trending News

राजधानी रांची में दिनदहाड़े Jewellers Loot, हथियार के बल पर लाखों...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद लूट, बाइक सवार अपराधी नगद और आभूषण लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।Jewellers Loot...

अस्पताल में DC ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर सख्त नाराज़गी;...

Hazaribagh: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह औचक निरीक्षण के...

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर युवाओं को एड्स के प्रति किया गया...

Patna: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की ओर से निर्धारित 95:95:99 लक्ष्य की प्राप्ति एवं युवाओं के साथ आम जनों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरुकता...

जावेद अख्तर ने किया बापू टावर का भ्रमण, कहा- बापू टावर...

Patna: प्रसिद्ध गीतकार, कवि और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने मंगलवार को बापू टावर संग्रहालय का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने संग्रहालय की...

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, कहा-मॉडल...

Patna: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में स्‍थापित होने वाले मॉडल स्‍कूलों में एकरूपता बनाये रखने का आदेश संबंधित...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img