Gaya में जुटे हैं देश भर के 600 कबड्डी खिलाड़ी, बेहतर प्रदर्शन करने वाले…

गया: गया में 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो गई। सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने किया। 27 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाली सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 600 खिलाड़ी शामिल होने गया पहुंचे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कोच एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बलवान सिंह उर्फ़ जय हनुमान भी उपस्थित थे। सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन एवं गया जिला अबद्दी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किया गया है। Gaya Gaya Gaya

यह भी पढ़ें – Bihar में बढ़ रही विदेश जाने वालों की संख्या, पासपोर्ट कार्यालय के लिए राज्य की सरकार…

प्रतियोगिता का आयोजन गया के एक निजी विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता के संबंध में गया ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरी प्रपन्ना ने बताया कि पहली बार इस तरह का आयोजन गया में किया जा रहा है जिसमें देश के 28 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है। इस मौके पर भारतीय कबड्डी के मुख्य कोच एवं द्रोणाचार्य अवार्ड बलवान सिंह, भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के कप्तान पवन शेरावत, एशियन गेम स्वर्ण पदक विजेता सचिन कुमार सहित अर्जुन अवार्ड ममता पुजारी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जय श्री स्वान, पूजा शर्मा, मंजीत चिल्लर, श्रीनिवास रेड्डी, रोहित कुमार सहित कई खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PUSU Election: कल होगा मतदान और मतगणना, 19 हजार मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026: ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को मिला 4 दिन...

Shravani Mela 2026, देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल समापन के बाद मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राहत दी गई...

Tata Steel Bonus 2026: कर्मचारियों के लिए 315 करोड़ रुपये बोनस...

Tata Steel Bonus 2026, जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस को लेकर गुरुवार को बड़ा समझौता हो गया। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स...

Kalpana Soren Dasham Falls Visit: परिवार संग दशमफॉल पहुंचीं कल्पना मुर्मू...

Kalpana Soren Dasham Falls Visit: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार को परिवार के साथ राजधानी रांची के...