बाराटांड में रहस्यमयी बुखार से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

गोविंदपुर (नवादा) : गोविन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के बाराटांड गांव में रहस्यमयी बुखार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पावापुरी बिम्स में इलाज के लिए रामबिलास राम की 45 वर्षीय भाभी बेबी देवी को भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी है। जबकि एक 14 वर्षीय बच्ची जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है।

इससे पहले रामविलास राम की 40 वर्षीय पत्नी लालो देवी, 8 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी, 3 वर्षीय पुत्री सोनम उर्फ करिमा कुमारी तथा रविवार की देर शाम को रामविलास राम की 45 वर्षीय भाभी बेबी देवी की मौत हो गई। इस प्रकार एक घर से दो-दो दिन के अंतराल में एक-एक कर महिला और बच्ची समेत चार सदस्यों की मौत हो गयी।

मुखिया अफरोजा खातुन के पहल पर जिला समाहर्ता यशपाल मीणा ने जिले से मेडिकल टीम को अन्य लोगों का जांच के लिए बाराटांड एवं अमहरा भेजा है जहां डॉक्टर कैंप कर रही है। अबतक बीमारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिला पदाधिकारी के पहल पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए।

फिलहाल मुखिया की पहल से मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है। बावजूद बीमार होने का सिलसिला जारी है। मुखिया अफरोजा खातुन ने जिला पदाधिकारी से बात की है। बाराटांड गांव में एक ही परिवार का लगातार चार लोगों की मौत होने से पूरे प्रखंड के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...