ट्रेन से गिरा, देवघर जा रहा युवक, मौत

मोकामा : मोकामा के हाथीदह में एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। घटना रेल थाना हाथीदह के पोल संख्या 426/32 व 38 के बीच की बताई गई है। वहीं रेल थाना हथिदह के एएसआई बीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान विनय कुमार पिता रामआश्रय सिंह के रूप हुई है जो हथिदह थाना के महेंद्रपुर का निवासी बताया गया है।
पुलिस और परिजनों के अनुसार, मृतक मोकामा से देवघर जाने के लिए किसी ट्रेन में सवार हुआ था। इसी दौरान ट्रेन से गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक के पास से मोकामा से जसीडीह का एक टिकट भी बरामद हुआ है

बताया जा रहा है कि मृतक के पास से मोकामा से जसीडीह का एक टिकट भी बरामद हुआ है। हाथीदह रेल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर विधिसम्मत कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के ढाई साल व डेढ़ साल के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखरेख करने वाला अब कोई नहीं बचा है। मृतक विनय एसपी सिंघला कंपनी में ऑफिस बॉय का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसकी मौत से पूरे पंचायत में जहां शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े : घरेलू विवाद में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में मातम

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand SIR Voter List: Voter List में नाम नहीं है? झारखंड...

Jharkhand SIR Voter List, रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लोगों के लिए...

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...