MVI बन वाहनों से कर रहा था अवैध वसूली, पुलिस पहुंची तो….

मुजफ्फरपुर: एक तरफ पुलिस वाहनों की आवाजाही पर किसी भी प्रकार की लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए सख्ती बरत रही है तो दूसरी तरफ इन सख्ती का फायदा कुछ फर्जी लोग भी उठाने लग जाते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है मुजफ्फरपुर से जहां पुलिस ने एक फर्जी MVI को उसके ड्राईवर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान फर्जी MVI की एक गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस दोनों ही लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में काँटी थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में MVI के द्वारा अवैध वसूली की खबर आ रही थी।

MVI बन ड्राईवर के साथ वाहनों से कर रहा था वसूली

थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब दो पजे एक पिकअप ड्राईवर ने बताया कि सारा कागज होने के बावजूद MVI के द्वारा जबरन रूपये की मांग की जा रही है। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंची और वाहनों की जांच कर रहे MVI से जब पूछताछ की और उसका आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा गया तो उसने पहले टालमटोल की।

यह भी पढ़ें – भारत नेपाल Border पर सुरक्षाकर्मियों ने की बैठक

पुलिस ने जब सख्ती बरती तो फिर उसने तुरंत ही कबूल कर लिया कि वह फर्जी है। पुलिस फर्जी MVI और उसके एक ड्राईवर को एक कार समेत गिरफ्तार कर थाना ले आई। गिरफ्तार फर्जी एमवीआई की पहचान छपरा के रिविलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले राज कुमार प्रसाद के रूप में तथा ड्राईवर की पहचान छपरा नगर थाना क्षेत्र निवासी मो शमीम आलम के रूप में की गई। पुलिस दोनों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    NDA कोर कमिटी की बैठक के बाद बोले चिराग, ‘हम तो करते रहते हैं, हिम्मत है तो…’

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...