Advertisment

NDA कोर कमिटी की बैठक के बाद बोले चिराग, ‘हम तो करते रहते हैं, हिम्मत है तो…’

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे के अंत में राजधानी पटना में स्थित मुख्यमंत्री आवास में NDA कोर कमिटी की बैठक की। बैठक में अमित शाह के साथ ही सभी घटक दलों के प्रमुख नेता उपस्थित थे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि NDA में हमलोग एकजुट हैं और समय समय पर बैठकें कर एकजुटता दिखाते हैं। अगर विपक्षी दलों को इसमें कोई एतराज है तो वह भी एक बैठक कर अपनी एकजुटता का परिचय दें।

यह भी पढ़ें – ‘थोड़ा इंतजार का मजा लीजिये..’, RLJP ने कहा ‘BJP को जितना प्यार अभी नीतीश से है…’

हमें उनसे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उनकी समस्या है कि वे लोग एकजुट हो ही नहीं पा रहे हैं। कभी कोई कुछ बयान देते हैं तो कभी कोई कुछ। चिराग पासवान ने साफ कर दिया कि एनडीए में सीटों को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं है समय पर सब कुछ अपने आप हो जायेगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कुछ भी करे या बोले लेकिन बिहार में एक बार फिर से NDA की ही सरकार होगी। इस दौरान चिराग पासवान ने बिहार में घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कहा कि निश्चित तौर पर यह चिंताजनक है लेकिन राज्य की पुलिस भी तत्परता से कार्रवाई कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   अचानक यात्रा स्थगित कर दिल्ली रवाना हुए Kanhaiya, कार्यकर्ताओं और बाउंसर के बीच हुई धक्कामुक्की

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Chirkunda Illegal Lottery News: हाईटेक मशीनों से छप रही थी प्रतिबंधित...

Chirkunda Illegal Lottery News: अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने झारखंड के धनबाद ज़िले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में एक...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...