RJD ने ईद के मौके पर पटना में पोस्टर लगा किया विरोध

पटना : पूरे देश में आज यानी 31 मार्च को ईद-उल-फितर मनायी जा रही है। पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में मुसलमान भाईयों ने ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस खास मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचकर सभी मुसलमान भाईयों को बधाई दी। इसी बीच राजधानी पटना के अलग-अलग इलाकों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता के द्वारा बड़े-बड़े पोस्टर लगवाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा है कि मुसलमान को ईदी की खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार चाहिए। वक्फ संशोधन बिल रद्द करो। बता दें कि पोस्टर पर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी का बड़ा सा फोटो लगाया गया है।

तेजस्वी की सरकार आएगी तो महिला, बुर्जुग और युवाओं को मिलेगा रोजगार

आपको बता दें कि वहीं एक और पोस्टर लगाया गया है। जिस पर लिखा है कि ईद-उल-फितर की मुबारकबाद और रामनवमी, चैती छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। मिशन 2025 तेजस्वी यादव का वादा है। माई-बहिन योजना के तहत हर महिला को 2500 रुपए, वृद्धा पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत हर बुजुर्ग को 1500 रुपए मिलेगा। वहीं प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगा। महिलाओं को मान और सम्मान मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, जब तेजस्वी यादव की सरकार आएगी।

यह भी पढ़े : ईद के मौके पर मुसलमानों ने नीतीश से लगायी ये गुहार, जानिये…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...