हजारों दीपक से जगमगा उठा लाजपत मैदान, ‘एक दीप राम के नाम’

भागलपुर : भागलपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं रामनवमी महोत्सव के संयोजक डॉ. अर्जित चौबे ने आज भागलपुर में दूसरी बार भगवान श्रीराम की विराट छवि तैयार की गई। जो 120 फूट लंबा, 85 फुट चौड़ा और कुल 10,200 वर्ग फूट के पराक्रमी राम की छवि है। जो कि गंगा बालू, वेस्ट मटेरियल आरारोट डस्ट, लकड़ी का बुरादा, कोयला पावडर और प्राकृतिक रंग को मिलाकर कुल 15 रंगों से तैयार किया गया। भागलपुर के स्थानीय कलाकार अनिल कुमार एवं उनके आठ सहयोगियों ने चार दिनों में विराट श्रीराम की छवि को उकेरने का काम किया है। इस कलाकृति को वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने पंजीकृत कर लिया है और जल्द ही इसकी विधिवत घोषणा भी उनके द्वारा कर दिया जाएगा। धरती पर वेस्ट मटेरियल से कहीं भी इतनी बड़ी कलाकृति नहीं है। अतः पंजीकरण कर लिया गया है जिसकी जल्द घोषणा की जाएगी।

रामनवमी महोत्सव में सर्वप्रथम भागलपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा किया गया दीप प्रज्वलित

कार्यक्रम में अक्षय रूप से अरुण सिंह, देव कुमार पांडे, नरेश यादव, सज्जन अवस्थी, रामनाथ पासवान, अभय बर्मन, अभय घोष सोनू, शरद वाजपेई, सज्जन साह, खोखा साह, पूनम भगत, रूबी दास, निरंजन चंद्रवंशी और उमभूषण तांती मौजूद हैं। चौबे ने बताया कि रामनवमी महोत्सव में सर्वप्रथम भागलपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के लक्ष्मण पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के बाद महोत्सव का शुभारंभ किया गया। हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में बच्चे अपने परिजनों के साथ दिया लेकर प्रभु रामचंद्र के चरण में अर्पण करने आए। हजारों दियों को जलने के बाद दीपावली जैसा मनमोहक वातावरण बना जो देखते ही बनता था।

मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपने मूल संस्कार, अपने अतीत से जोड़ने का था – डॉ. अर्जित चौबे

चौबे ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपने मूल संस्कार, अपने अतीत से जोड़ने का था। विक्रम संवत् चैत्र शुक्ल प्रतिपदा इस देश का अपना नववर्ष है। जिसे उत्साह के साथ मनाना हमारा कर्तव्य है। रामनवमी महोत्सव में भजन संध्या चेतन चौबे और उनके दल ने बखूबी संपन्न किया और सभी को मंत्र मुग्ध किया। नववर्ष स्वदेशी मेला का भी आयोजन हुआ। जिसमें भागलपुर के युवाओं ने खाने पीने, खेल आदि के कई स्टाल भी लगाए और श्रद्धालुओं ने मेला का आनंद लिया।

यह भी देखें :

इस खास कार्यक्रम में बहुत सारे लोग मौजूद थे

कार्यक्रम में अरुण सिंह, देवकुमार पांडे, सज्जन अवस्थी, सज्जन साह, अभय बर्मन, खोखा साह, रामनाथ पासवान, अभय घोष सोनू, पूनम भगत, निरंजन चंद्रवंशी, उमभूषण तांती, सोमनाथ शर्मा, दीपक साह, आशीष कुमार, अमृत लाल, सह संयोजक नितिन भुवनेका, आशीष पांडे, अभिषेक मिश्रा, संजय हरि अभिषेक पिंटू, रणजीत सिन्हा, सह संयोजक चंदन ठाकुर, दिनेश मंडल, नंदीकेश शांडिल्य, संजय भट्ट, राजू श्रीवास्तव, शशि मोदी, बबन मिश्रा, नितेश चौबे, रित्विक, कामेश्वरि पम्मी, सिद्धार्थ साह, विकास यादव, नीरज चौधरी, मुन्ना सिंह और सुधीर चौधरी आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी पढ़े : RJD ने ईद के मौके पर पटना में पोस्टर लगा किया विरोध

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...