पलामू में 51 हजार दीप जलाकर बनाया रिकॉर्ड, शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पलामूः राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव पलामू के पावन भूमि पर झारखण्ड के प्रथम चिरंजीवी भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण कर रही है, जिसकी लागत तकरीबन दो करोड़ बतायी जा रही है। इस मंदिर का निर्माण दक्षिण भारत से आए कारीगरो के द्वारा किया जा रहा है। इस निर्माणाधीन परशुराम मंदिर के प्रांगण, राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शहर वासियों ने मिलकर दीपक जलाया।

इसमें दीपक एवं गूगल के साथ मिलाकर, भारत माता की आकृति, शांति का प्रतीक ओम, स्वास्तिक, भगवान राम, भगवान परशुराम की जय घोष की कलाकृतियां दीप के द्वारा ही बनाई गई थी जो शहर वासियों के लिये आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा।

शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

शहर वासियों के द्वारा इतनी ज्यादा संख्या में दीपोत्सव किसी मंदिर पर प्रज्वलित होना एक नया अहसास था, जिसे देख लोग काफ़ी उत्साहित थे। राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के पदाधिकारियों के द्वारा पूर्व से इस कार्यक्रम को लेकर आह्वान किया गया था। एक दीप अपने प्रभु अपने आराध्य को मंदिर परिसर में आकर अपने नाम से समर्पित करें।

इसमें शहर वासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं दीपोत्सव प्रज्वलित करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। दीप प्रज्वलित करने से पूर्व धर्माचार्य रमेश पांडे के द्वारा स्वस्तिवाचन एवं मंत्रोच्चार के साथ दीपोत्सव शुरू की गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव पलामू जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने कहा कि दीप प्रकाश का द्योतक है, तो प्रकाश ज्ञान का।

शुभ काम करने से पहले दीपक जरुर जलाएं

परमात्मा से हमें संपूर्ण ज्ञान मिले इसीलिए दीप प्रज्वलन करने की परंपरा है। कोई भी पूजा हो या किसी समारोह का शुभारंभ, समस्त शुभ कार्यों का आरंभ दीप प्रज्वलन से ही होता है। जिस प्रकार दीप की ज्योति हमेशा ऊपर की ओर उठी रहती है, उसी प्रकार मानव की वृत्ति भी सदा ऊपर ही उठे, यही दीप प्रज्वलन का अर्थ है। अत: समस्त कल्याण की चाह रखने वाले मनुष्य को दीप जलाना चाहिए, निश्चित ही आपका कल्याण होगा।

Related Articles

Video thumbnail
68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 समापन समारोह देखिए न्यूज 22स्कोप पर - लाइव | Police | CM |
32:51
Video thumbnail
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी RJD, दिल्ली में महामंथन पर खास चर्चा देखिए @22SCOPE पर...
26:15
Video thumbnail
झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा की शुरुआत हो चुकी, छात्रों ने परीक्षा को लेकर क्या कहा सुनिए...
04:15
Video thumbnail
सांसद मनीष जायसवाल ने डॉक्टरों को दी शाबाशी, कहा- जटिल ऑपरेशन के लिए बधाई के पात्र है डॉक्टर्स
05:21
Video thumbnail
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची के दौरे पर थी, कई महिलाएँ जिन्हे राष्ट्रपति से उम्मीद...
10:51
Video thumbnail
देखिए रांची, देवघर, दुमका, जमशेदपुर और धनबाद की अभी तक की सबसे बड़ी खबरें | Jharkhand News | @22SCOPE
12:28
Video thumbnail
कांग्रेस प्रभारी के बदले जाने पर BJP ने उठाये सवाल, बीके हरि प्रसाद का भी दिया हवाला
07:12
Video thumbnail
जस्टिस M.Y. इकबाल की याद में कार्यक्रम का आयोजन, SC के जस्टिस संदीप मेहता सहित कई जस्टिस रहे मौजूद
02:59
Video thumbnail
मंईयां सम्मान और झारखंड की बकाया राशि पर MP CP Chaudhary का बड़ा बयान, कहा - Hemant Sarkar जल्द...
01:44
Video thumbnail
JPSC अभ्यर्थियों ने की मंत्री शिल्पी नेहा से मुलाकात, जल्द ही अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मिला आश्वासन
05:22
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -