झारखंड के बरहेट में हुआ बड़ा हादसा, दो मालगाड़ियों की टक्कर से दो की मौत, चार घायल

साहेबगंज:  झारखंड: झारखंड के बरहेट में दो मालगाड़ियों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।

घटना में फरक्का से ललमटिया जा रही मालगाड़ी जब बरहेट में खड़ी मालगाड़ी से टकराई, तो टक्कर काफी जोरदार थी। दोनों मालगाड़ियों के इंजन के चीथड़े उड़ गए और आग लग गई

मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिन्होंने आग को बुझाया। एक शव को अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे शव को इंजन में फंसा हुआ पाया गया।

यह घटना सुबह 3:30 बजे के करीब हुई। हादसे के बाद मालगाड़ी के परिचालन पर असर पड़ा है और लाइन बंद हो गई है। इसे ठीक करने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है।

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...