Advertisement
Advertisement

Dhanbad: धनबाद-गया रेल खंड पर कितनी स्पीड से चलेंगी ट्रेनें, जानिए क्या बताया डीआरएम ने

Dhanbad: धनबाद-गया रेल खंड पर 4 अप्रैल को 160 किमी प्रति घंटे से स्पीड ट्रायल किया जाएगा। डीडीयू जंक्शन से धनबाद मंडल के प्रधानखांटा स्टेशन तक ट्रायल होगा। इससे पूर्व 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का ट्रायल हो चूका है जो सफल भी रहा है। यह जानकारी धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीआरएम ने बताया कि ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाने का जो ट्रायल है, उसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

Dhanbad: ट्रेनों को चलाकर फाइनल ट्रायल किया जाएगा

आगामी चार अप्रैल को उक्त रेल रुट पर ट्रेनों को चलाकर फाइनल ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान संरक्षा और सुरक्षा सहित आने वाली अन्य समस्याओं के निराकरण पर काम हुए हैं। ट्रायल के बाद रेलवे बोर्ड के आदेशों के बाद इसे धरातल पर उतारा जाएगा। डीआरएम ने उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि धनबाद मंडल 2024-25 में माल ढुलाई एवं माल ढुलाई से होने वाली आय में भारतीय रेलवे में लगातार तीसरी बार शीर्ष पर आने का गौरव हासिल किया है।

Dhanbad: माल ढुलाई से इतना प्राप्त हुआ राजस्व

वर्ष 2024-25 में धनबाद मंडल द्वारा 193.91 मिलियन टन माल लदान एवं माल ढुलाई से प्राप्त 26681.13 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है। यह माल लदान पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 188.73 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 2.74 प्रतिशत एवं राजस्व पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 26301.19 करोड़ रुपये की तुलना में 1.45 प्रतिशत अधिक है।

Dhanbad: ROB निर्माण पर कार्य चल रहा

डीआरएम ने कहा कि रेल मिलिंग मशीन के द्वारा पटरियों को दुरस्त करने पर किए जा रहे कार्य, लेवल क्रॉसिंग बंद करने समेत लोगों की सुविधा के लिए आवश्यकता अनुसार ROB निर्माण पर कार्य चल रहा है। हाल ही में गोमो में हुए अग्निकांड मामले में उन्होंने कहा कि इसपर FSL की इन्क्वायरी चल रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि यार्ड में बाहरी तत्व घूस आए थे, जिन्होंने कुछ सामान जलता हुआ छोड़ गए, जिसके कारण यार्ड में आग लगी।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...