प्रतिभा सम्मान समारोह : प्रशासन ने छात्र और छात्राओं को किया सम्मानित

जमुई : जमुई प्रशासन ने आज माध्यमिक और इंटर परीक्षा में राज्य भर में एक से 10 रैंक पाने वाले छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया। बता दें कि जमुई का छात्र सचिन कुमार राम माध्यमिक परीक्षा में बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं अनुप्रिया इंटर में चौथी स्थान को प्राप्त किया है। साथ ही ईशा कुमारी गुप्ता ने इंटर परीक्षा में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर जिले भर के कुल 17 छात्र-छात्राओं को माध्यमिक और इंटर स्तरीय परीक्षा में अच्छे स्थान प्राप्ति को लेकर सम्मानित किया गया।

आप लोग देश ही नहीं देश के बाहर भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें – जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा

इस मौके पर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, आरक्षी अधीक्षक मदन कुमार आनंद, उपविकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार और जिस विद्यालय के विद्यार्थी ने स्थान पाया है उसके प्राचार्य उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी जिंदगी का अनुभव साझा किया। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप लोग देश ही नहीं देश के बाहर भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें।

यह भी पढ़े : बिहार बोर्ड Result : आज छात्रों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, आ रहा है रिजल्ट

यह भी देखें :

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...